हरिद्वार और देहरादून के इस मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़ों में आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी एंट्री

कांवड़ मेला शुरू होने से पहले पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की तरफ से हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर और ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया है। अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को फटी जींस, शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट और नाइट सूट पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कुछ दिन पहले ही इन दोनो मंदिरों में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।