देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में, देहरादून की मलिन बस्तियों के मालिकाना हक़, नए वार्डों में यूजर चार्ज और देहरादून शहर में खुदी सड़कों के विरोध में नगर निगम में ज्ञापन देने पहुंचे।
हालांकि भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को देखकर पुलिस ने नगर निगम का गेट बंद करके उन्हें रोक दिया। लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता निगम का गेट तोड़कर अंदर चले गये। पुलिस ने बमुश्किल मामला संभाला।
कांग्रेस का कहना है कि, उनकी बात पर सुनवाई नहीं होती है तो आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून में सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं, स्मार्ट सिटी के नाम पर घोटाला हो गया है, कांग्रेस आज शहर के लोगों की पीड़ा को लेकर ज्ञापन देने आ रही है लेकिन उनका ये अधिकार भी छीना जा रहा है।
