महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा मिलाकर चल रही है। ताजा उदाहरण हल्द्वानी का है। जहां महिला रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बता दें महिला रामलीला में हर एक किरदार का पात्र महिला निभा रही है।
पर्वतीय संस्कृति उत्थान मंच हीरा नगर में पहली बार महिलाओं की रामलीला का मंचन हो रहा है। जिसमें हर एक किरदार का पात्र महिलाएं ही निभा रही हैं। रामलीला की खासियत ये है कि इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक प्रतिभाग कर रही हैं। महिला पुनर्नवा समिति की ओर से आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित इस रामलीला में सभी पात्र महिलाएं हैं और पहली बार चैत्र माह में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
महिलाओं द्वारा आयोजित रामलीला को लेकर सभी लोगों में खासा उत्साह है। रामलीला के सभी कलाकार स्थानीय महिलाएं हैं, बता दें 60 महिलाओं ने एक माह तक रिहर्सल कर तैयारी की। जिसके बाद अब महिला रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। महिला रामलीला में 10 साल से लेकर 70 साल की महिलाएं अभिनय करती नजर आ रही हैं।
