देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर है। इसे लेकर आज महानगर कांग्रेस ने सुनील उनियाल गामा का पुतला दहन कर विरोध जताया। वहीं आगामी 13 अप्रैल को नगर निगम के सभी वार्डों में मेयर गामा का पुतला दहन करने का ऐलान किया।
मेयर सुनील उनियाल गामा का किया पुतला दहन
महानगर कांग्रेस ने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मेयर गामा का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हम जानना चाहते हैं की साढ़े चार सालों में कैसे उनकी संपत्ति 10 गुना बढ़ गई।
मजिस्ट्रियल जांच की मांग की
जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की मजिस्ट्रियल या फिर विजिलेंस के जरिए जांच होनी चाहिए।
12 अप्रैल को नगर निगम के घेराव करने का किया ऐलान
महानगर अध्यक्ष ने 12 अप्रैल को कांग्रेस नगर निगम का घेराव करने का ऐलान किया। इसके साथ ही 13 अप्रैल को सभी 100 वार्डो में मेयर सुनील उनियाल गामा का पुतला दहन करने की रणनीति बनाई।
