बड़ी खबर: खटीमा में दर्दनाक हादसा, वाहन चालक की मौके पर मौत, 11 लोग घायल

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में एक्सीडेंटल जोन बने पहेनिया टोल टैक्स के पास आज फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत और 11 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दर्दनाक हादसे में गंभीर चार लोगों को किया हायर सेंटर रेफर

सड़क हादसे में घायल लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवा 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय खटीमा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

वाहन चालक की मौत 11 लोग गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक पहेनिया टोल टैक्स के पास आज सवारी से भरी मैक्स रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान एक i10 गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में जहां सवारी से भरी मैक्स गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई और ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सात लोगों का चल रहा उपचार चार लोगों को किया हायर सेंटर रेफर

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगो को सरकारी स्वास्थ्य सेवा 108 द्वारा उप जिला चिकित्सालय खटीमा में प्राथमिक उपचार के ले भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।