गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार आज रिटायर हो रहे थे। लेकिन इस फैसले पर धामी सरकार ने रोक लगा दी है। जी हां बता दें आगामी चार धाम यात्रा को देखते हुए शासन ने ये फैसला लिया है।
आगामी चार धाम को लेकर लिया फैसला
जानकारी के मुताबिक गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार को तीन माह की सेवा बड़ा दी है। शासन स्तर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आज कमिश्नर सुशील कुमार की सेवा समाप्त होनी थी । लेकिन शासन के आदेश के बाद अब चार धाम यात्रा के बाद ही कमिश्नर रिटायरमेंट ले पाएंगे।
